गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के पहुंचने की सूचना पर सुबह से ही बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच गए। लोगों को उम्मीद थी कि डीएम के सामने शिकायत रखने पर उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे तक जिलाधिकारी के नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद फरियादियों में मायूसी छा गई। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के समाधान दिवस में पहुंचते ही कई फरियादी बिना अपनी शिकायत दर्ज कराए ही वापस लौटने लगे। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग सड़क, नाली, चकमार्ग, भूमि विवाद, पैमाइश और कब्जे से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे थे। कई फरियादियों का कहना था कि वे अपनी एक ही समस्या को लेकर कई बार तहसील और समाधान दिवस का चक्...