गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: पितृपक्ष के अंतिम दिन शनिवार को श्रृंग्वेरपुर धाम में गंदगी के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों को तर्पण किया। रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू होने के बावजूद आस्था के इस प्रमुख केंद्र की साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता सामने आई। धाम परिसर और आसपास फैली गंदगी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धार्मिक महत्व के इस स्थल की स्वच्छता को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पितृपक्ष के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने श्रृंग्वेरपुर पहुंचे। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस धाम पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की उम्मीद लेकर आए श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच अनुष्ठान करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Gan...