गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: सावन के मौके पर ग्रामीण महिलाओं के साथ झूला उत्सव में शामिल होने पहुंचीं समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव संगीता पटेल ने सोमवार को फूलपुर के शेफखानपुर गांव में महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सरकार की योजनाओं और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। बातचीत में महिलाओं ने अपनी जरूरतों को खुलकर रखते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा और स्थायी रोजगार के अवसर चाहिए। महिलाओं का कहना था कि आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार और बच्चों का सुरक्षित भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...