Gangapar News: नहर विभाग ने तोड़े सैकड़ों विद्युत पोल
गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: विद्युत उपकेन्द्र करनाईपुर से नहर के बगल नई लाइन बनाई जा रही थी। यह लाइन कटरा से साधोपुर होते हुए सराय मदन आ रही थी। इस लाइन में लगभग सैकडों विद्युत पोल गाड़े गये थे। जिनको नहर विभाग ने जेसीबी लगवाकर जमींदोज करवा दिया। जिसके चलते लाखो रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामिणों द्वारा दी गयी। इस मामले में जेई विद्युत विभाग बृजेश कुमार का कहना है कि हमें किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी गयी अन्यथा विद्युत पोलों को हटवा लिया जाता। जबकि उपरोक्त मामले में एई नहर विभाग से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि विद्युत पोल नहर की पटरी पर लगाया गया था जिसके विषय में विद्युत विभाग को पूर्व में सूचित किया गया था। नहीं हटवाने पर तोड़वा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.