Gangapar News: नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: थाना बहरिया क्षेत्र के महपूरा गांव में ग्रामिणों ने नहर में एक व्यक्ति का शव देखा जिसकी सूचना आस-पास क्षेत्र में फैल गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महपूरा गांव के ग्रामिणों ने शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में बहते हुये एक व्यक्ति का शव देखा जिसकी सूचना धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गयी। शव को देखने के लिये लोग नहर के पुल पर आने लगे लेकिन शव पूरी तरह सड़ चुका था जिससे लोग उसकी पहचान नही कर पा रहे थे। घटना की सूचना किसी ने बहरिया थाने को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.