Gangapar News: नहर में मिला नवजात का शव, सनसनी
गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र की इमामगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवार को एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। क्षेत्र से गुजर रही नहर में एक नवजात शिशु का शव तेज बहाव के साथ बहता हुआ दिखाई देने पर सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में नवजात शिशु का शव देख लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह नवजात का शव नहर में बहता मिलना केवल एक घटना नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.