Gangapar News: नहर की पुलिया न बनने से लोगों को परेशानी
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: कमला पम्प नहर पर सुरवल चंदेल, बैरबना के पास नहर में पुलिया न होने से दर्जनों गांव सहित नहर के आर-पार बसे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। नारीबारी में साप्ताहिक गल्ला मंडी लगने के चलते शंकरगढ़ मार्ग जाम हो जाने से लोगों का आना-जाना बहुत मुश्किल हो जाता है, कभी-कभी एम्बुलेंस और ट्रेन पकड़ने वाले, ब्लाक जाने वाले, स्कूल-कालेज के वाहन, प्रयागराज या अन्य जगहो पर जाने वाले लोगों को परेशानी के साथ समय पर न पहुंचने पर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसके बीच में कोई नहर पर पुलिया नहीं है जबकि नहर के दोनों ओर सड़क बनी है मात्र पुलिया के अभाव में लोगों के वाहन आर पार नहीं हो पाते है। ग्रामीण चंदन सिंह पटेल, सत्यभान यादव, त्रिवेणी नाथ गोस्वामी, राम सिंह, नन्दलाल यादव ने बताया कि इस समस्या के संदर्भ में तहसील दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.