Gangapar News: नवीन विद्यालय प्रबंध समिति का गठन
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: नई शिक्षा नीति के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद हेतु राम आसरे बिन्द एवं उपाध्यक्ष पद हेतु गुड़िया देवी बिंद सर्वसम्मति से चयनित हुईं। गौरतलब है कि समिति में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिसमें 11 सदस्य बच्चों के अभिभावक होते हैं जिनमें से 50% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। शेष चार सदस्यों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पदेन सचिव तथा लेखपाल, स्थानीय प्राधिकारी, एएनएम पदेन सदस्य होते हैं। ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार शुक्ला नामित थे। सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.