गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: विकास खंड के नवीन सब्जी मंडी स्थल जसरा में बैठे हुए दो बेसहारा गोवंश की लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है। सब्जी लादकर आई एक ट्रक ने मंडी में दो गोवंश को कुचल दिया। हादसे में एक बछड़ा और एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद दोनों पशु काफी देर तक मंडी में तड़पते रहे। उनके शरीर से खून बहता रहा, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सब्जी मंडी में आवारा गोवंश की भरमार है। उनके लिए न तो कोई शेल्टर है। और न ही खाने-पीने की व्यवस्था। इसी कारण आए दिन मंडी में हादसे होते रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...