गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षभर में लाखों करोड़ों रुपये राजस्व देने वाली नवीन मंडी स्थल विभागीय उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। नवीन मंडी में सड़क उबड़-खाबड होने से यहां व्यापार करने वाले व्यापारियों को भारी दिक्कत हो रही है। आलू व्यवसायी जय प्रकाश गुप्ता, सब्जी का व्यवसाय करने वाले पुत्तु गुप्ता, अशोक कुमार पटेल सहित कई ने बताया कि नवीन मंडी के भीतर गोदाम तक पहुंचने वाली सड़क कई वर्ष से उखड़ चुकी है जिससे सब्जी व फल दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।मंडी के भीतर सड़क पर बरसात की वजह से कीचड़ भरा पड़ा है। मंडी के चारों ओर सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्रीवाल कई जगह टूट गई है। जिससे मंडी के अन्दर घुमन्तू पशु पहुंच हरी सब्जी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चबूतरे के आसपास गंदगी बनी हुई है। मंडी सचिव महेन्द्र कुमार ने ...