गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड स्थित नवीन सब्जी मंडी सिरसा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बेखौफ चोरों ने एक ही दिन में अलग-अलग सात लोगों के मोबाइल फोन पार कर दिए। लगातार चोरी की घटनाओं से मंडी में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बंधवा गांव निवासी शिव उपाध्याय, जिला प्रमुख शिवसेना भी रविवार को चोरों का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि मंडी में खरीदारी के दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। उनके मुताबिक, उसी दौरान छह अन्य लोगों के मोबाइल फोन भी चोरों ने पार कर दिए। चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी की शिकायत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...