गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम विधायक के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा का पहली बार नवाबगंज आगमन हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष पांडेय और विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।स्वागत के दौरान कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा ने कहा कि नवाबगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की ओर से किए गए भव्य एवं आत्मीय स्वागत से वह अभिभूत हैं। यह भी पढ़ें- 2027 में बनेगी इंडिया-गठबंधन की सरकार, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना...