गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने युवक पर दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। वहीं, इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी के नेतृत्व में विवेचक उप निरीक्षक कुंवर भान चन्द ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिगों को झऊआ मोड़ भदोही से बरामद कर लिया है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दोनों नाबालिग बेटियां 21 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे घर से लापता हो गई थीं। यह भी पढ़ें- Buxar News: कोचिंग जाने निकली किशोरी का अपहरण काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि प्रयागराज...