Gangapar News: नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर जलभराव, राहगीरों का निकलना मुश्किल
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: दो दिन हुई तेज बारिश के बाद क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर जलभराव से आवागमन मुश्किल हो गया है। लखनऊ हाईवे से जुड़ा नवाबगंज-दहियावां मुख्य मार्ग भी इन दिनों तालाब का स्वरूप ले चुका है। सब्जी मंडी के आसपास करीब 100 मीटर तक सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों की समस्या सबसे अधिक है। सड़क पर गहरे पानी और गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने से थोड़ी सी चूक में राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों व मजरों को जोड़ने के साथ ही जनपद प्रतापगढ़ जाने का प्रमुख रास्ता भी है। ऐसे में जलभराव के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही सब्जी मंडी के आसपास की सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कई घंटे तक स्थिति जस की तस बनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.