Gangapar News: नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर गड्ढों में डाली गई गिट्टी
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: नवाबगंज-दहियावां मार्ग की बदहाल स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर बीते बुधवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मार्ग पर बने गहरे गड्ढों को भरने के लिए गिट्टी गिरवानी शुरू कर दी। विभाग की इस पहल से राहगीरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नवाबगंज सब्जी मंडी सड़क पर बारिश के दौरान जलभराव और सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। सड़क के पश्चिमी हिस्से में नाली की खुदाई के बाद जलनिकासी में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन सड़क के बीच बने गड्ढों में अब तक गिट्टी नहीं डाली गई थी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: डीएम की फटकार के बाद मार्ग पर गिराया ईंट इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.