गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: खीरी क्षेत्र के लेड़ियारी मंडी तिराहा पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को श्री दुर्गा पूजा समिति, लेड़ियारी मंडी तिराहा की बड़ी महारानी के पंडाल के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार केशरी उर्फ रज्जे के द्वारा संपन्न कराया गया। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण हेतु बांस-बल्ली एवं सजावट का कार्य प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक बरामदीन अग्रहरि, उपाध्यक्ष राज केसरी, कोषाध्यक्ष विशाल केसरी, महामंत्री राहुल केसरी, पण्डा विजय केसरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...