गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: नवरात्र की तैयारियां दुर्गा पूजन समितियों द्वारा जहां एक ओर बैठकें आयोजित करके पूजन की रणनीति बनने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर कलाकारों द्वारा रात दिन एक करके मूर्तियां बनाने का काम भी तेजी से जारी है। नवरात्र के लिए पंडालों में सजने वाली मां दुर्गा की प्रतिमायें अंतिम रूप लेने लगी हैं। मांडा क्षेत्र के भारतगंज कस्बा व मांडा खास बाजार सहित तमाम गांवों और बाजारों में पारंपरिक ढंग से नवरात्र मनाया जाता रहा है। अभी तक मूर्तियां मिर्जापुर, प्रयागराज, चुनार व वाराणसी से समितियों द्वारा ले आयी जाती थीं, लेकिन अब धीरे धीरे मांडा क्षेत्र के कुरहरा सहित कुछ गांवों में भी मूर्तियों का निर्माण होने लगा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनकर तैयार नवरात्र के दौरान क्षेत्र के 69 ग्राम प...