Gangapar News: नवरात्र के दूसरे दिन निमहरा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सैदाबाद स्थित प्रसिद्ध निमहरा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सोमवार का दिन होने के कारण मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.