Gangapar News: नवमं सिद्धिदात्री की आराधना में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजे देवी दरबार
गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कहीं हवन की सुगंध, कहीं भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां तो कहीं मां के जयकारों से गूंजते देवी दरबार। शारदीय नवरात्र के नवें दिन सोमवार को ग्रामीण अंचल में मां सिद्धिदात्री की आराधना में श्रद्धालु लीन रहे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। विधि-विधान से हवन के बाद कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा को उमड़े श्रद्धालुगांवों में नवरात्र की धूम नवाबगंज, शृंग्वेरपुर, कौड़िहार, मंसूराबाद, आनापुर, कसारी, नेम तिवारी का पूरा, मधवापुर, करीमुद्दीनपुर, कंजिया, पीथीपुर, मलाक बलऊ, धरणीधर का पूरा और आसपास के गांवों में नवरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.