Gangapar News: नवनीत तिवारी ने बीडीओ का संभाला पदभार
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा में सोमवार को नवागत खंड विकास अधिकारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। खंड विकास अधिकारी के चार्ज पर तैनात ट्रेनी आईएएस (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) शिवम सिंह का स्थानांतरण के पश्चात शनिवार को विकास खंड परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद सोमवार को नवागत बीडीओ के रूप में नवनीत तिवारी ने विकास खंड जसरा की बागडोर संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीडीओ नवनीत तिवारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना और जनता की सेवा करना ही हमारा प्रथम कर्तव्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.