Gangapar News: नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के निदौरी गांव में नवनिर्मित मंदिर में भगवान विष्णु, शिव परिवार एवं दशावतार विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आचार्य प्रमुख पं. कृष्ण देव द्विवेदी ने कहा कि मंदिर निर्माण और देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन सुखमय बनता है। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हवन-पूजन और भंडारे के साथ हुआ। दूधनाथ मिश्र व कुसुम देवी ने आचार्यों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक रामेश्वर प्रसाद मिश्र, संयोजक राम अनुग्रह मिश्र व व्यवस्थापक निरंजन देव मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.