Gangapar News: नलकूप की मोटर जली, गहराया पेयजल संकट
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के उपरौड़ा लोहारी गांव में सरकारी नलकूप का मोटर पिछले एक सप्ताह से जला होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को हैंडपंप, निजी बोरवेल और दूरस्थ जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मोटर की मरम्मत या बदलने की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन और जल निगम से तत्काल मोटर बदलकर नलकूप चालू कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नलकूप का टांसफॉर्मर खराब, सिंचाई कार्य बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.