गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: दुबेपुर गांव स्थित नलकूप संख्या 119 एम का टांसफॉर्मर सप्ताह भर से खराब पड़ा है, शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी टांसफॉर्मर की खराबी दूर नहीं कर सके। नलकूप से खेती करने वाले किसान प्राणनाथ दुबे, ओंकारनाथ दुबे, गुरूचरण तिवारी, गूड्डू तिवारी,योगेन्द्र शुक्ल सहित कई किसानों ने बताया कि सप्ताह भर पहले टांसफॉर्मर की दो खूंटी जल गई, जिसकी शिकायत तो हुई लेकिन कुछ न हो सका। सिंचाई का पानी न मिलने से कई एकड़ जमीन में धान की रोपाई नहीं की जा सकी है। उधर उपड़ौरा लोहारी गांव स्थित पेयजल की पंप मशीन जल गई है, जिससे कई दिनों से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के गोपाल यादव ने बताया कि पंप मशीन जलने से पेयजल की स्थित दयनीय हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...