गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के अंतर्गत नरवर चौकठा गंगा घाट पर 11 साल पहले 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक शवदाह गृह का आज तक लोकार्पण नहीं हो सका और अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। शासन के धन का दुरुपयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। मांडा थाना क्षेत्र के उरुवा ब्लॉक में स्थित इस शवदाह गृह का निर्माण वर्ष 2015 में नरवर चौकठा गांव के तत्कालीन प्रधान माता प्रसाद धरकार ने कराया था। इसका उद्देश्य आसपास के सैकड़ों गांवों के शवों का विधिवत दाह संस्कार सुनिश्चित करना था, लेकिन लोकार्पण के अभाव में यह योजना पूरी तरह से निष्प्रभावी साबित हुई। भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, टीन शेड टूटकर गिर गए हैं। परिसर में झाड़ झंखाड़ उग आये हैं और यह अब जीव-जंतुओं का ठिकाना बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मजबूरी में लोगों को आज भी गंग...