Gangapar News: नगर पंचायत सिरसा में कूड़े से पट गया तालाब, जिम्मेदार मौन
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: सरकारी जमीन हड़पने के बाद अब सरकारी तालाबों पर लोगों की नजर गड़ चुकी है। तालाबों के आसपास बसे लोगों ने तालाब पाटकर भवन निर्माण कर रखा है, संपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायते भी की जाती है, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। नगर पंचायत सिरसा के कृष्णानगर वार्ड अमिलहवा व पुराजगन्नाथ वार्ड में स्थित तालाब को कूड़ाकरकट से पाटा जा रहा है, इनमें पुराजगन्नाथ का भट्ठा तालाब पूरी तरह कूड़ाकरकट से पाट दिया गया। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी व अध्यक्ष इस पर ध्यान नहीं दे सके। हालत यह है कि कूड़े से पटे इस तालाब पर आसपास के लोगों ने मछली व मांस की दुकानें खोल रखी है। उधर अमिलहवा चौराहे के पास दिघिया चौकी मार्ग से सटे कीमती तालाब को आसपास के लोगों ने आधा हिस्सा पाट दिया है。
तालाब सौंदर्यीकरण की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.