गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: नगर निगम क्षेत्र के कसेरूआ कला में नाली जाम होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। नाली का गंदा और कीचड़युक्त पानी लोगों के घरों के सामने से बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ ही रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है।गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सहसों में चौड़ी नाली का निर्माण अभी हाल में कराया गया है, लेकिन आगे नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते गंदा पानी लोगों के दरवाजे बह रहा है। दुकानों के सामने गंदा पानी व कीचड़ होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। कसेरूआ कला निवासी संदीप जायसवाल, केशव प्रसाद गुप्ता, जगदीश गुप्ता, प्रवीण केसरवानी, घनश्याम प्रजापति, मंगल प्रजापति, आदर्श गुप्ता आदि ने बताया...