गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करछना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्रीमती इंदिरा गांधी विद्यालय, जगौती में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि प्रमोद तिवारी ने अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनसेवा की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सांसद क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हर कदम पर सहयोग करते हैं। कार्यक्रम में राम छवीले मिश्र, डॉ. दिनेश सोनी, आशीष मिश्रा, राजेश, नीरज, पवनेश सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...