Gangapar News: धूमधाम से मनाया गया अलंकरण दिवस
गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: सेंट जोसेफ स्कूल गाढ़ा कटरा में शनिवार को अलंकरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं दायित्व सौंपकर विद्यालय की नेतृत्व की जिम्मेदारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर विल्सन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। मुख्य अतिथि वेद व्यास मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं नेतृत्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि विद्या से विनय प्राप्त होता है और विनय से सम्मान मिलता है। शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। जिस विद्यार्थी में सीखने की ललक होती है, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.