Gangapar News: धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: मांडा थाने के भारतगंज पुलिस चौकी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छठवें दिन बुधवार रात गीत संगीत, साज सज्जा और विशाल भंडारे के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। बुधवार देर रात तक मांडा थाने के भारतगंज पुलिस चौकी पर भगवान श्रीकृष्ण के छठी के चलते काफी चहल पहल व भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले तमाम लोगों की काफी भीड़ रही। हालांकि बुधवार को दो शवों को पंचनामा के बाद परिजनों की मांग पर उनको सौंपकर पुलिस कर्मियों ने भगवान श्री कृष्ण के छठी की तैयारी मनोयोग के साथ की। छठी में शामिल लोगों में भारतगंज चौकी पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर चर्चा रही कि ऐसा कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मांडा थाने व दिघिया चौकी पर भी नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Araria News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर ठाकुरबाड़ी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.