गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: तहसील मुख्यालय बारा स्थित एक धार्मिक स्थल पर मंगलवार रात में मूर्ति टूट कर गिर गई। बुधवार सुबह जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। बाद में स्थिति स्पष्ट हुई कि मूर्ति तोड़ी नहीं गई बल्कि अपने आप गिर गई है। बारा तहसील के गेट पर ही बने मंदिर की मूर्ति है। बुधवार सुबह भक्त लोग दर्शन करने गए तो मूर्ति का सिर गिर गया था। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया और प्रशासन भी सक्रिय हो गया। कुछ समय बाद लोगों ने गंभीरता से निरीक्षण किया तो स्पष्ट हुआ कि मूर्ति अपने आप गिर गई है। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...