गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: ई पॉश मशीन का सर्वर गुरुवार को भी काम नहीं कर सका। सैकड़ों की संख्या में खाद लेने पहुंचे किसान मायूस होकर लौट गए। किसानों में चर्चा रही कि सुबह दस बजे के पहले व शाम पांच बजे के बाद ई पॉश मशीन का सर्वर काम करता है, दस बजे दिन से शाम पांच बजे के बीच सर्वर आता, जाता रहता है। बरसैता गांव के रमाशंकर निषाद ने बताया कि प्राईवेट दुकानों पर रखी गई ई पॉश मशीन काम कर रही है, जबकि सहकारी समितियों पर मशीन का सर्वर डाउन है। सहकारी समिति तेन्दुआ के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि समितियों के एडीसीओ निखिल मोहन ने बताया कि सर्वर समस्या जल्द ही दुरुस्त हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्वर डाउन होने से किसानों को नहीं मिल पा रही खाद किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसे देखते हुए कुछ समितियों के सचिवों द्वारा मैनुअल ख...