गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय को शुक्रवार सुबह उनके कमालापुर स्थित आवास पर ही पुलिस ने रोक दिया। आशीष पांडेय का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया, जिससे वह निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बताया कि वह भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...