गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: जेपी सीमेंट प्रोडक्ट यूनिट एक ग्रूप सड़वा खुर्द, बारा के मजदूरों ने राज कुमार पथिक जिला महासचिव किसान मजदूर सभा प्रयागराज की अगुवाई में अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उप श्रमायुक्त प्रयागराज को संबोधित श्रम निरीक्षक बारा प्रयागराज को बुधवार को सौंपा। ज्ञापन में सभी स्थाई और ठेका मजदूरों ने मांग किया है कि मजदूरों का दस माह का बकाया वेतन का अविलंब भुगतान प्लांट द्वारा कराया जाय, कंपनी प्रबंधन द्वारा बिना नोटिस दिए, और बिना बकाया वेतन दिए काम नहीं तो वेतन नहीं के अनैतिक आदेश को वापस लिया जाए। इस अवसर पर दिवाकर तिवारी, राकेश मिश्रा, जनार्दन सिंह, रविन्द्र कुमार तिवारी, राज कुमार गुप्ता, अरुण सिंह, कृष्ण मोहन ओझा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...