Gangapar News: धरणीधर का पूरा मार्ग बदहाल, 200 मीटर सड़क में 20 से अधिक गड्ढे
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: क्षेत्र के धरणीधर का पूरा गांव को लखनऊ हाईवे से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से आवागमन और भी कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज 200 मीटर लंबी सड़क में 20 से अधिक गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग पचदेवरा, कटरा, कौड़िहार, बंधवा, नेम तिवारी का पूरा, लोहरा आदि क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।स्थानीय निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.