गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धरणीधर का पूरा गांव को लखनऊ हाईवे से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से आवागमन और भी कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज 200 मीटर लंबी सड़क में 20 से अधिक गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग पचदेवरा, कटरा, कौड़िहार, बंधवा, नेम तिवारी का पूरा, लोहरा आदि क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खटिया-परसादा मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल ...