गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के एक किशोर को धमकी देकर घर में रखे आभूषण हड़प लेने के प्रकरण में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।फूलपुर नगर पंचायत के मोहल्ला लोचनगंज निवासी लालजी केसरवानी जो कि बौड़ई में जलेबी की दुकान लगाता है। उसने कोतवाली फूलपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया हैं कि उनके बारह वर्षीय पुत्र को मोहल्ले के तीन लोग लगातार जान से मारने की धमकी देकर उससे घर से रुपये मंगवाते रहे। जब घर में नकदी नहीं बची तो उसे बक्से में रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवर लाने के लिए मजबूर किया गया। इसके क्रम में तीस जून को डरे-सहमे बेटे ने घर में रखे जेवर निकालकर आरोपियों को दे दिए। आरोप यह भी है कि कुछ दिन पहले तीनों आरोपी उनके बेटे को प्रयागराज ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस ...