गंगापार, नवम्बर 7 -- गोशाला निरीक्षण और गोवंशों की स्थिति Gangapar News: सरकारी गोशालाओं में धन और सुविधाओं के अभाव में गोवंशों का असमय मौत नहीं होने पायेगा। गोशाला में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उक्त विचार शनिवार को गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ गोसंरक्षण समिति प्रयागराज के सदस्य डा आनंद कुमार चौबे ने मांडा विकास खंड के ग्राम पंचायत भवानीपुर के देवरी गांव में स्थित बृहद गोशाला के औचक निरीक्षण के बाद व्यक्त किया। दौरान निरीक्षण गोशाला में कुल 335 गौबंश मौजूद थे। एक गोवंश घायल अवस्था मे था तथा पांच गोवंश कमजोर दशा में पाए गए। उनके इलाज हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी मांडा को फोन करके उन्होंने निर्देशित किया। गोशाला में हरे चारे और भूसे की पर्याप्त उपलब्धता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। गोशाला में कुल दस गोपालकों में ...