Gangapar News: धनुष-यज्ञ से पहले रामलीला में जनकपुर प्रसंग का भावपूर्ण मंचन
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: आदर्श नवयुवक रामलीला समिति भड़ेवरा बाजार सदर की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात जनक बाजार और जनक फुलवारी प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण के बाद मुनि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ मिथिला पहुंचे। राजा जनक ने उनका स्वागत किया। विश्वामित्र की आज्ञा से दोनों भाई जनकपुर बाजार भ्रमण के लिए निकले। इसके बाद पूजन के लिए पुष्प लेने जनक की फुलवारी पहुंचे, जहां श्रीराम और सीता का आमना-सामना हुआ। श्रीराम को देखकर सीता हर्षित हुईं और माता गौरी की विधि-विधान से पूजा की। माता गौरी ने उनकी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान अध्यक्ष लल्लू राम तिवारी, निर्देशक देव प्रभाकर मिश्र, व्यास सुंदर लाल शुक्ल समेत कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.