Gangapar News: धनुष भंग होते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा पांडाल
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। राजा जनक के निराशा युक्त खरी खोटी बातों को सुनकर क्रोधित हुए लक्ष्मण को शांत कराकर गुरु विश्वामित्र के आदेश से ज्यों ही भगवान राम ने शिव पिनाक भंग किया, पंडाल में जुटे दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित नहवाई बाजार में चल रहे पारंपरिक रामलीला में रविवार रात धनुष यज्ञ रामलीला का मंचन किया गया। विश्वामित्र के रूप में विष्णु शंकर द्विवेदी, राम ओम्, लक्ष्मण आयुष, रावण आशुतोष तिवारी, बाणासुर के रूप में कौशलेश तिवारी ने अभिनय किया। इसके अलावा साधु राजा बने कृष्ण कांत और दुष्ट राजा के रूप में बृजेश, जनक के रूप में शिव शंकर मिश्रा, पेटहवा राजा के रूप में हीरा मिश्रा का अभिनय सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद देख रोमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.