गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: मेजा ऊर्जा निगम के सीएसआर की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम सभा गड़ेवरा में फलदार पौधों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान अनिल शुक्ला के नेतृत्व में आयोजन हुआ। इस दौरान जामुन, करोंदा, कटहल, आम सहित दो हजार विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे ग्रामीणों को वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा मां के नाम लगाकर उसकी देखभाल करें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम के अधिकारी विशाल समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में...