गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दो साल पहले बरसात में टूटी शिवपुर गांव की पुलिया न बन पाने से बरसाती पानी का निकास बंद हो गया, जिससे दर्जनों गांवों का आवागमन लंबी दूरी तय करने के बाद पूरी हो पाती है।

शिवपुर की टूटी पुलिया की मरम्मत लंबित लगभग दो साल पहले जुलाई महीने में बरसात के दौरान मांडा क्षेत्र के शिवपुर गांव में बनी पीडब्ल्यूडी की पुलिया अचानक एक ट्रैक्टर गुजरने के दौरान टूट गई थी। पुलिया टूटने के महीनों बाद पुलिया के नीचे पानी निकासी के लिए पाइप लग पाई, लेकिन इस पुलिया की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई।

दर्जनों गांवों के आवागमन पर असर बता दें कि एक साल पहले केवल मिट्टी के सहारे पाइप डाल दी गई थी। बरसात होते ही काली मिट्टी होने के कारण इस पुलिया से बाइक व साइकिल तो दूर पदयात्रा भी मुश्किल हो जाता है। इसी ...