गंगापार, अक्टूबर 8 -- नलकूप बंद होने से किसान परेशान Gangapar News: दो विभागों के चक्कर में दो गांव में लगा सिंचाई के लिए नलकूप नहीं चल पा रहा है। जिसके चलते किसान परेशान है। उमरी गांव का नलकूप संख्या 43 पी, वारी गांव का नलकूप संख्या 41 पी आज करीब दो माह से बंद पड़ा है। यहां के लोग परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पर अवर अभियंता ने बताया कि बिजली की सप्लाई नहीं आने से मोटर नहीं चल पा रहा है। जब कि बिजली विभाग के अवर अभियंता से बात किया तो उन्होंने बताया कि नलकूप विभाग की मोटर खराब है इसलिए नहीं चल पा रहा है। दो विभागों के चक्कर में किसान और ग्रामीण परेशान हैं। उमरी गांव के किसान सुरेंद्र बहादुर सिंह, नंदू सिंह, अरविंद सिंह, वारी गांव के कुलदीप सिंह, अमित प्रताप, बिरजू भारतीय, रामनिवास सरोज आदि लो...