गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में दो लाख नकद की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया। विवाहिता ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज से शिकायत किया। आयुक्त के आदेश पर सोरांव पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोहरा सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार निवासी खुशबू पटेल पुत्री रामनरेश पटेल की शादी 29 अप्रैल 2025 को सोरांव के सराय अर्जुन हरमदिला गांव निवासी अश्वनी कुमार पटेल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो माह बाद से ससुराल वालों ने दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए प्रताड़ना शुरू कर दिया। पति अश्वनी कुमार ने दहेज में दो लाख नकद की मांग किया। खुशबू पटेल ने पिता की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए दहेज लाने से इंकार कर दिया। इसस...