Gangapar News: दो महीने में ही उखड़ी विधायक निधि की सड़क, आक्रोश
गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नंबर 10 स्थित हज्जी टोला में विधायक निधि से लाखों रुपये की लागत से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क दो-तीन महीने बाद हुई पहली बरसात में ही जगह-जगह धंसने लगी और इंटरलॉकिंग की ईंटें उखड़कर बिखर गईं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों में रोष है। करीब 200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराया गया था और लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई। सड़क के बेस में पर्याप्त मजबूती नहीं दी गई और मिट्टी के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछा दी गई। इससे ही बरसात शुरू होते ही सड़क बैठने लगी और इंटरलॉकिंग की ईंटें निकलने लगीं।हज्जी टोला निवासी नसीम अहमद, शबाना बेगम, रमजान अली और मोहम्मद इरफान आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.