Gangapar News: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में घायल युवक की मौत
गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के यासीनपुर गांव के पास गत रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी तय हो चुकी थी और वह करीब एक सप्ताह पहले ही मुंबई से घर लौटा था।सरायममरेज थाना क्षेत्र के ललचहा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र अमर बहादुर रविवार दोपहर किसी काम से बाइक लेकर उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर बाजार आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान यासीनपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.