गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: दो अनियंत्रित बाइकों की आमने सामने से हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोगों को चोटें आईं। तीनों घायलों को मांडा सीएचसी लाया गया, लेकिन चोटें अधिक होने के कारण तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय लालचंद्र पुत्र राम बहोर शनिवार सुबह घर से बरौंधा की ओर बाइक से जा रहे थे। जब वे धनावल गांव के सामने पहुंचे तो बरौंधा की ओर से एक बाइक से 42 वर्षीय नागेंद्र कुमार राय अपनी पत्नी विभा राय के साथ आ रहे थे। दोनों बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों को काफी चोटें आईं। तीनों घायलों को मांडा सीएचसी लाया गया। सीएचसी में तीनों का प्राथमिक उपचार कर चोटें अधिक होने के कारण अधीक्षक डा यूपी सिंह कुशवाहा ने एसआरएन प्रयागर...