गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: स्वतन्त्रता दिवस की शाम फूलपुर के मैलहन बाजार में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलें। ईंट पत्थरों से पथराव भी हुआ। बाद में भारी पुलिस फ़ोर्स के पहुंचने पर मामला नियंत्रित हो सका। फूलपुर थाना क्षेत्र के मैलहन गांव और बाजार में स्वतंत्रता दिवस के दिन विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियारों से लैस 15-20 लोग बाजार पहुंचे और मारपीट के साथ दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। बवाल के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदार दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे। यह भी पढ़ें- 16 रुपए की स्कीम सुन कपड़े की दुकान पर टूट पड़ी हजारों की भीड़, फिर पुलिस ने संभाला मोर्चा शिकायतकर्ता सुभाष गुप्ता का आरोप हैं कि यहां मौजूद...