Gangapar News: दो दिन पूर्व लापता छात्र का शव खदान में मिला
गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: दो दिन पूर्व घर से निकले 16 वर्षीय छात्र का शव शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खदान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने शव को खदान से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेजा। शंकरगढ़ के वार्ड नंबर चार स्थित लाला का पूर्वा निवासी लवकुश कोरी का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कोरी किसी बात को लेकर नाराज होकर चार नवंबर को घर से निकल गया था। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित खदान में स्थानीय लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल शंकरगढ़ पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.