गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल की अगुवाई में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बकचून्दा गांव पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नापजोख के बाद गांव तक पहुंचने वाली सड़क के लिए भूमिधरी बाग में प्रधान द्वारा बिछाई गई मिट्टी को जेसीबी से हटवा दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: हदबंदी तोड़ पिलर उखाड़े, 11 पर केस दर्जजांच और शिकायत गांव के चन्द्रमोहन ने एसडीएम मेजा से शिकायत कर रखी थी कि आराजी संख्या 719 बाग है। गाटा संख्या 719 व 700 के बीच चकमार्ग संख्या 708 स्थित है। ग्राम प्रधान बकचून्दा द्वारा उनकी जमीन में जबरिया चकरोड का निर्माण करवाया गया है। इसकी शिकायत थाना दिवस पर की गई थी, उस समय एसडीएम ने भूमिधरी जमीन व बाग में डाली गई मिट्टी को हटवानें का निर्देश दिया थ...