गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को करछना क्षेत्र में चल रहे नवरात्र पूजन कार्यक्रमों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने स्कंद माता स्वरूप की पूजा आरती की। बिजली की झालरों से सजे पूजा पंड़ालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंगलगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के करछना शिवमंदिर, चनैनी, मुंगारी, बरदहा, भड़ेवरा, पचदेवरा, कौवा,  भीरपुर, डीहा, घटवा, सोनाई, रोकड़ी, धरवारा, अरई भस्मा सहित कई गांवों के देवी मंदिरों व काली शक्ति पीठ, शीतला धाम करछना, बौलिया देवी धाम भुंड़ा, संजई मंशा देवी, रामगढ़ शीतला धाम, काली धाम भड़ेवरा, मां विध्यवासिनी धाम चक मिश्रान घटवा, जरियन देवी घोरहट आदि स्थानों पर भक्त पहुंचकर मां की आराधना में जुटे है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां स्कंदमाता की आराधना में डूबे श्रद्धालु ...